पनीर चिल्ली बनाने का आसान तरीका। (Paneer chilli kaise banate hain)

 


Chilli Paneer Recipe : हेलो दोस्तों नमस्ते आप सभी का स्वागत करती हूं प्रभा की पाकशाला में, आज हम बनाएंगे पनीर चिल्ली की बेहद ही स्वादिष्ट रेसिपी। पनीर चिल्ली बेहद स्वादिष्ट रेसिपी है। खाने के स्वाद को दोगुना कर देगा। पनीर चिल्ली की डिश बच्चों से लेकर बुजुर्गों को भी बेहद पसंद आती है। आप इसे अपने घर पर बेहद ही आसान तरीके से बना सकते हैं तो आइए इसे हम बनाना शुरू करते हैं।



आवश्यक सामग्री:


पनीर : 200 ग्राम (चकोर काट ले)


शिमला मिर्च : 1 (काट ले )


हरा मिर्च : 4 (काट ले )


हरा प्याज : 2 (काट ले )


प्याज : 1 (कटा हुआ)


∆ लहसुन : (बारीक़ )


अदरक लहसुन पेस्ट : 2 टेबलस्पून


मक्का का आटा : 2 चम्मच 


मैदा : 40 ग्राम


मिर्च सॉस : 1 चम्मच


टमाटो सॉस : 1 चम्मच


सोया सॉस : 1 चम्मच


काली मिर्च पाउडर : 1/2 चम्मच


हल्दी : 1/2 चम्मच


सब्जी मसाला : 1 चम्मच


तेल : 50 ग्राम


नमक : स्वाद के अनुसार


चिल्ली पनीर बनाने की विधि:- (How to make chilli paneer recipe)


1. सबसे पहले एक कटोरे में मैदा, मक्के का आटा, मसाला और नमक डालकर मिलाये और एक गाढ सा पेस्ट बना लीजिए। और 2 मिनट के लिए ढक के छोड़ दीजिए। 2 मिनट के बाद पेस्ट को अच्छे से मिला दे । पेस्ट तैयार है।


 2.अब पनीर को उसमे डाल दे और उसे मिला कर कुछ देर के लिए छोड़ दे । ताकि उसका फ्लेवर उसमें समा जाए।


3. फिर एक कड़ाई में थोड़ा सा तेल ले ले और उसमे पनीर के टुकड़े को फ्राई कर ले । तब तक फ्राई करें जब तक कि सुनहरा गोल्डेन रंग का ना हो जाए।


4. फिर उसे एक प्लेट में या किसी बर्तन में निकाल ले ।


5. फिर उसी तेल में लहसुन अदरक का पेस्ट, लहसुन बारीक़, प्याज, मिर्च, और शिमला मिर्च को डाल के अच्छे से भुन ले। शिमला मिर्च को ज्यादा देर तक नहीं भूने नहीं तो चिल्ली का टेस्ट बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा।


6. थोड़ी देर भुनने के बाद उसमे सोया सॉस, टोमेटो सॉस, ग्रीन चिल्ली सॉस,मिर्ची पाउडर, डालकर  भुने।


7. फिर उसमे थोड़ा सा पानी डाले और थोड़ी देर के लिए पकाले।


8. फिर उसमे पनीर डाल दे और फिर उसे थोड़ी देर के लिए पकाये ।

9. फिर गैस को बंद कर दे और और ऊपर हरा प्याज डाल दे । अब यह सर्व करने के लिए तैयार है।


10.  अब  पनीर चिली तैयार है इसे किसी बर्तन में निकाल ले | और उसे गरमा-गरम परोसे । और इसका आनंद ले।


11. आप इसे लंच टाइम डिनर के टाइम किसी भी टाइम पर खा सकते हैं।


(मैं उम्मीद करती हूं कि यह रेसिपी आप लोगों को पसंद आई होगी अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते हैं तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं ताकि मैं अगले पोस्ट में उसको बता सकूं। ऐसे ही आसान रेसिपी पढ़ने के लिए आप हम से जुड़े रहे धन्यवाद)


विशेष बातें :–


1. पनीर चिल्ली बनाते समय ताजा पनीर का इस्तेमाल करें।


2. सभी सब्जियों को तेज आंच पर पकाना है ताकि उसका क्रंची नेस बना रहे।


3. पनीर का बैटर पतला नहीं होना चाहिए।






Comments

Popular posts from this blog

पनीर टिक्का कैसे बनाएं (how to make paneer tikka recipe)

पनीर भुर्जी बनाने की आसान विधि (how to make paneer bhurji recipe in Hindi):