पनीर भुर्जी बनाने की आसान विधि (how to make paneer bhurji recipe in Hindi):
Paneer bhurji recipe: (पनीर भुर्जी रेसिपी)
हेलो दोस्तों नमस्ते आप सभी का स्वागत करती हूं प्रभा की पाकशाला में, आज हम बनाएंगे पनीर भुर्जी की रेसिपी। बच्चों की स्कूल टिफिन के लिए तो ये हर मां की पहली पसंद होती है। क्योंकि यह झटपट कहे तो आप 5 मिनट में इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसलिए आपके पास जब कभी टाइम ना हो और जल्दी में कुछ बनाना हो तो आप पनीर भुर्जी की रेसिपी को बना सकते हैं। तो आइए इसे हम बनाना शुरू करते हैं।
आवश्यक सामग्री:
∆ पनीर- 300 ग्राम
∆ प्याज- 1
∆ हरी मिर्च अपने टेस्ट अनुसार
∆ शिमला मिर्च- 1
∆ लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
∆ अदरक पेस्ट - 1 चम्मच
∆ हरा धनिया- 2 चम्मच
∆ कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- छोटा चम्मच
∆ हल्दी- छोटा चम्मच
∆ हींग- 1 चुटकी
∆ जीरा पाउडर- छोटा चम्मच
∆ मैगी मसाला- 1 पैकेट
∆ तेल- 2 चम्मच
∆ नमक- स्वादानुसार
पनीर भुर्जी बनाने की आसान विधि (how to make paneer bhurji recipe in Hindi):
1. पनीर भुर्जी को बनाना बेहद आसान है, और इसे झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह सिर्फ 5 मिनट में बनने वाली रेसिपी है।
2. पनीर भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और फिर शिमला मिर्च को बारीक बारीक काट लें। अब एक बर्तन ले और पनीर को भी अच्छे से चुरा कर ले।
3. अब हमें एक कढ़ाई लेना है और फिर गैस का फ्लेम हम ऑन कर देंगे और फिर कढ़ाई को गर्म होने के लिए रख देंगे। जब कढ़ाई गर्म हो जाएगा तब इसमें हम 2 चम्मच तेल डालेंगे और फिर उसे गर्म होने के लिए रख देंगे,जब तेल गरम हो जाए तो उसमें हम डालेंगे जीरा और हींग जीरा जब चटकने लगे।
4. अब इसमें हम डालेंगे लहसुन अदरक का पेस्ट और फिर थोड़ी देर के लिए भून लेंगे फिर इसमें हम बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च टमाटर और शिमला मिर्च एक साथ डाल कर थोड़ी देर के लिए पका लेंगे। सभी सब्जियों को पकाते समय गैस का फ्लेम मीडियम रखना है सभी सब्जियों को हमें थोड़ी देर के लिए पकाना है ज्यादा नहीं पकाना है।
5. अब इसमें हम सूखे मसाले डालेंगे लाल मिर्च का पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर और फिर मैगी मसाला पाउडर, मैगी मसाला पाउडर से पनीर भूर्जी का टेस्ट और भी ज्यादा अच्छा लगेगा। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर देंगे। और थोड़ी देर के लिए इसे भी हम भून लेंगे।
6. अब इसमें हम डालेंगे पनीर जो हमने चुरा करके रखा हुआ है और फिर स्वाद के अनुसार नमक डालेंगे और मसाले को पनीर में अच्छे से मिक्स कर देंगे और 5 मिनट के लिए भुन लेंगे। हमारा पनीर भूर्जी रेडी हो जाएगा तो सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो चुकी हैं और पनीर भुर्जी तैयार हो गया है और ऊपर से हम डाल देंगे कटा हुआ हरा धनिया का पत्ता और अच्छे से मिक्स कर देंगे।। गैस का फ्लेम बंद कर देंगे।आप इसे अब गरमा गरम सर्व कर सकते हैं किसी भी पराठे, रोटी, नान के साथ खाने के लिए।
देखा आपने इसे बनाना कितना आसान है तो आप भी इस रेसिपी को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
सुझाव:
1. पनीर भूर्जी को आप पराठे,सैंडविच और रोल के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।
2. पनीर भुर्जी को और भी ज्यादा टेस्टी बनाना है तो आप तेल की जगह मक्खन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. इसमें और नयापन लाने के लिए आप पाव भाजी मसाला और हरी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. बेहद नरम पनीर भूर्जी खानी हो तो घर के बने पनीर का इस्तेमाल करें। क्योंकि दुकान से लाए गए पनीर की तुलना में घर का पनीर ज्यादा नरम होता है।
5. पनीर भूर्जी को और भी ज्यादा टेस्टी बनाना हो तो मेरी तरह आप मैगी मसाला का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Comments
Post a Comment