Maggi masala recipe (मैगी मसाला बनाने की आसान विधि):

 


Maggi masala recipe (मैगी मसाला रेसिपी):

हेलो दोस्तों नमस्ते आप सभी का स्वागत करती हूं प्रभा की पाकशाला में, आज हम बनाएंगे मैगी मसाला की रेसिपी।

इसका स्वाद बच्चे से लेकर बड़ों को भी बहुत ज्यादा पसंद आता है इसलिए लोग मैगी खाने से ज्यादा मैगी मसाला पर ध्यान देते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और जब घर पर बनेगा तो यह केमिकल फ्री भी रहेगा और कम दामों में आप ज्यादा मसाला बनाकर तैयार कर सकते हैं और इसे स्टोर करके भी रख सकते हैं। आप इसे सिर्फ मैगी,पास्ता, माइक्रोनी मे ही नहीं बल्कि आप सभी सब्जियों में भी डाल सकते हैं और उसके स्वाद को बढ़ा सकते हैं।तो आइए इसे हम बनाना शुरू करते हैं।


आवश्यक सामग्री:

प्याज का पाउडर – 3 चम्मच

लहसुन का पाउडर – 3 चम्मच

चीनी का पाउडर –  3 बड़ा चम्मच

जीरा – 2 बड़ा चम्मच

साबुत धनिया – 1 बड़ा चम्मच

मेथी दाना – 1 बड़ा चम्मच

अमचूर पाउडर – 2 बड़े चम्मच

सोंठ का पाउडर – 2 चम्मच 

हल्दी पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

काली मिर्च – 3 बड़ा चम्मच

चिली फ्लैक्स – 3 बड़ा चम्मच

कॉर्न फ्लोर – 2 चम्मच

स्वाद के अनुसार नमक


Maggi masala recipe (मैगी मसाला बनाने की आसान विधि):

1. घर पर मैगी मसाला बनाना बेहद ही आसान है। इसे लोग खाना बनाने में इस्तेमाल करना बेहद पसंद करते हैं क्योंकि इसका टेस्ट जो है बहुत ही अच्छा आता है और खाने स्वाद को बढ़ा देता हैं। जिसके कारण लोग इसे बेहद पसंद करते हैं।

2. मैगी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले आपको खड़े मसालों को थोड़ी देर के लिए धूप में सुखा लेना होगा। जिसमें जीरा, धनिया, मेथी दाना, काली मिर्च, शामिल है।

3. प्याज का पाउडर और लहसुन का पाउडर आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे और नहीं तो ऑनलाइन भी इसके पाउडर आपको मिल जाएंगे। और अगर आपको बाजार से नहीं मंगाना है तो आप इसे घर पर ही अच्छे से धोकर सुखा कर इसका पाउडर बना सकते हैं।

4. अब हमें एक कढ़ाई लेना है और उसे हम गैस के ऊपर रख देंगे और गैस का फ्लेम हमें मीडियम रखना है जब कढ़ाई गर्म हो जाए तो उसमें हम खड़े मसाले डालेंगे और फिर थोड़ी देर के लिए हम उसे भून लेंगे, हमें ज्यादा देर तक उसे नहीं भूनना है, नहीं तो उसका जो स्वाद है वह बिगड़ जाएगा।

5. अच्छे से भुन लेने के बाद सभी मसालों को हमें एक प्लेट में निकाल लेना है और फिर ठंडा होने के लिए रख देना है। जब यह ठंडा हो जाएगा तो फिर एक मिक्सर जार में डालकर पीस लेना है। और फिर उसे हम एक छन्नी की मदद से छान लेंगे।

6. अब पाउडर को एक बर्तन में निकालेंगे और बाकी सारी चीजें इसमें डाल देंगे, जैसे कि चिल्ली फ्लेक्स, चीनी, कॉर्न फ्लोर, हल्दी पाउडर, आमचूर पाउडर, सोंठ का पाउडर, स्वाद के अनुसार नमक डाल कर अच्छे से मिला लेना है जिससे कि मसाले में सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं।

7. मसाला अब रेडी हो गया है अब इसको आप टाइट डब्बे में बंद करके स्टोर कर सकते हैं। और अपनी पसंदीदा सब्जियों में डालकर उसके स्वाद को बढ़ा सकते हैं और उसका आनंद ले सकते हैं।

8. तो आपने देखा मैगी मसाला घर पर बनाना कितना आसान है तो आप सभी भी जल्दी से मैगी मसाला अपने घरों पर बनाइए और अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ इस लेख को शेयर करें।



घर पर बने मैगी मसाला के फायदे:

1. बाहर के मैगी मसाले में कई तरह के प्रिजर्वेटिव होते हैं। जो हमारे सेहत को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन घर का बना मैगी मसाला  केमिकल फ्री होता है जो हमें नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसलिए घर पर बने मसालों का सेवन करें। 

2. कुछ मसालों का सेवन करने से आपकी ब्रेन की क्षमता भी बेहतर होती है। इसलिए कोशिश करें कि घर के मसालों का ही इस्तेमाल करें।


सुझाव:

1. खड़े मसाले को ज्यादा देर तक ना भुने नहीं तो इसका स्वाद खराब हो सकता है।



 

Comments