पनीर टिक्का कैसे बनाएं (how to make paneer tikka recipe)
पनीर टिक्का रेसिपी :
हेलो दोस्तों नमस्ते आप सभी का स्वागत करती हूं (प्रभा की पाकशाला)में, आज हम बनाएंगे पनीर टिक्का की रेसिपी पनीर टिक्का बेहद स्वादिष्ट पकवान है। यह खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है। यह डिस बच्चों और बड़ों सभी को काफी पसंद आता है। आप इसे अपने घर पर बेहद ही आसान तरीके से बना सकते हैं। तो आइए इसे हम बनाना शुरू करते हैं।
आवश्यक सामग्री:
∆ पनीर 300 ग्राम
∆ शिमला मिर्च (2)
∆ प्याज (2)
∆ एक मिक्सिंग बाउल ले
∆ 6 बड़े चम्मच गाढ़ा दही
∆ 1 इंच अदरक
∆ 3 से 5 लहसुन कली
∆ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
∆ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
∆ छोटा चम्मच चम्मच हल्दी
∆ 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
∆ 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
∆ 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
∆ 1½ छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
∆ स्वाद के अनुसार नमक
पनीर टिक्का कैसे बनाएं (how to make paneer tikka recipe)
1. इस रेसिपी को बनाने के लिए हमें (गाढ़ा दही) चाहिए। अगर आपके पास गाढ़ा दही नहीं है। और पतला दही है।तो आप उसमें थोड़ा सा चावल का आटा मिलाकर गाढ़ा कर सकते हैं। यह ऑप्शनल है अगर आपके पास गाढ़ा दही नहीं है तो ऐसा करें। लेकिन असली स्वाद के लिए आपको गाढा दही का ही इस्तेमाल करना होगा। मैंने यहाँ गाढा दही का प्रयोग किया है।
2. 300 ग्राम पनीर को क्यूब्स मे काट ले और एकतरफ रख दें। फिर उसके बाद प्याज और शिमला मिर्च को एक ही आकार में काट ले। उन्हें छोटा नहीं काटना है नहीं तो ग्रिल करते वक्त वह जल्दी सिकुड़ जाएंगे और फिर खाने में मजा नहीं आएगा।
3. हम इसे तवे पर बना रहे हैं। आप चाहे तो ओवन में ग्रिल कर सकते हैं। ओवन हर किसी के घर में नहीं होता है तो इसीलिए आज हम तवे पर इसे बनाएंगे।
4. सबसे पहले तवे लेना है और उसके ऊपर हमें डाल देना है एक बड़ा चम्मच बेसन और उसे हमें सूखा भूनना है। जिसके कारण उसका जो कच्चा पन है वह चला जाए।
5. बेसन का प्रयोग करना ना भूले। बेसन की मदद से पनीर टिक्का पर दही को अच्छी तरह से चिपकाए रखने में मदद करता है। बेसन के कारण अच्छा स्वाद भी आता है।
6. सबसे पहले एक बाउल लेना है और उस बाउल में हमें दही डालना है। फिर हम उस दही में डालेंगे स्वाद के अनुसार नमक,गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, चाट मसाला, हल्दी पाउडर और कसूरी मेथी सभी चीजों को अच्छे से मिला देंगे। फिर थोड़ी देर के लिए ढक के छोड़ देंगे।
7. सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। दही का बैटर गाढ़ा होना चाहिए।
8. बैटर को एक बार चखे जिससे यह पता चलेगा कि नमक या फिर मसाला कम हो तो उस पर डाल सकते हैं।
9. एक बड़ा चम्मच मैंने बटर डाला है। अगर बटर ना हो तो आप जो भी तेल इस्तेमाल करते हैं उसे डाल सकते हैं। बटर से टेस्ट बहुत ही अच्छा आता है।
10. पनीर ,शिमला मिर्च और प्याज को अच्छी तरीके से दही के बैटर में कोर्ट करना है। जिसके कारण सभी मसाले जो है पनीर, शिमला मिर्च और प्याज में अच्छे से चिपक जाए। कोट करते समय ध्यान रखना है सावधानीपूर्वक पनीर में कोर्ट चिपकाए नहीं तो पनीर टूट सकता है।
11. फिर पनीर, शिमला मिर्च और प्याज को एक कटार में पिरोना है।
12. सभी चीजों को पिरोने के बाद फ्रिज में आधा घंटा के लिए रख देना है ताकि सभी चीजें जो है अच्छे से सेट हो जाए।
13. आधा घंटा हो जाने के बाद सभी पिरोए हुए स्टिक को निकालना है और फिर तवे में बटर डालकर अच्छे से उलटते पलटते हुए चारों तरफ से सेक लेना है। सेकते समय ध्यान देना है गैस का फ्लेम हाई नहीं होना चाहिए। गैस का फ्लेम मीडियम होना चाहिए ताकि यह अच्छे से पक सके।
14. चारों तरफ से हमने इसे सेक लिया है अब अच्छे से ये पक चुका है। गैस का फ्लेम हम बंद कर देंगे ।और फिर हरी चटनी के साथ इसे सर्व करेंगे या फिर गरमा गरम आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं।
सुझाव:
1. गाढ़ा दही का ही इस्तेमाल करें।
2. ताजा पनीर का इस्तेमाल करें इससे बहुत ही अच्छा टेस्ट आएगा।
3. दही में थोड़ा भुना हुआ बेसन का इस्तेमाल करने से मसाला पनीर और सब्जियों पर अच्छे से चिपक जाता है और बेसन का टेस्ट भी बहुत ही अच्छा आता है।
4. पनीर टिक्का को आप बटर में सेकते है तो इसका स्वाद दो गुना बढ़ जाएगा।

Comments
Post a Comment