आलू पराठा बनाने की आसान विधि। How to make aloo paratha recipe:
Aloo paratha recipe: हेलो दोस्तों नमस्ते आप सभी का स्वागत करती हूं प्रभा की पाकशाला में, आज हम बनाएंगे आलू पराठा की रेसिपी। ठंड के दिनों में आलू पराठा का नाश्ता सबसे अच्छा नाश्ता होता है आप इसे रायते के साथ जब खाते हैं तो मन करता है कि खाते ही रह जाएं। जब हम सुबह में आलू पराठा कर नाश्ता खा कर निकलते हैं तो पूरे दिन का खाना हो जाता है। आलू पराठा खाने में जितना टेस्टी है बनाने में उतना ही आसान लेकिन कई लोगों को यह बहुत ही मुश्किल लगता है क्योंकि आटे से आलू बाहर निकलने लगता है। तो मेरे इस रेसिपी को आप पढ़ें और फिर आप जब इसे बनाएंगे अपने घर में तो आलू जो है आटे से बिल्कुल भी बाहर नहीं आएगा। तो आइए इस रेसिपी को हम बनाना शुरू करते हैं।
आवश्यक सामग्री:
आटा लगाने के लिए
गेहूं का आटा 2 कप
दो चम्मच तेल
स्टाफिंग के लिए
आलू 300 ग्राम
एक प्याज (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च दो (बारीक कटा हुआ)
धनिया पत्ता दो चम्मच (बारीक कटा हुआ)
जीरा पाउडर छोटा चम्मच
धनिया पाउडर छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर छोटा चम्मच
गरम मसाला छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर छोटा चम्मच
नमक स्वाद अनुसार
रिफाइंड तेल या घी, पराठा में लगाने के लिए
आलू पराठा बनाने की आसान विधि। How to make aloo paratha recipe:
1. सबसे पहले कुकर में आलू लेना है और फिर उसमें एक गिलास पानी डाल देना है और गैस पर रख देना है और गैस का फ्लेम हमें मीडियम रखना है और दो सिटी आने देना है। सीटी लगने के बाद गैस का फ्लेम बंद कर देंगे और कुकर का प्रेशर खत्म होने का इंतजार करेंगे।
2. तब तक हम आटा गुथ लेते हैं। सबसे पहले आटे में दो चम्मच तेल या फिर भी घी डालना है।और तेल को अच्छे से आटे में मिला देना है। और पानी की मदद से आटा गुथ लेना है आटा ज्यादा नरम नहीं होना चाहिए नहीं तो पराठा अच्छा नहीं बनेगा इसीलिए हम सख्त आटा गुथ लेंगे।
3. जब हम आटा को 10 से 15 मिनट सेट होने के लिए छोड़ते हैं तब आटा नॉर्मल हो जाएगा इसीलिए पहले थोड़ा सख्त आटा गूथना है।
4. अब कुकर का प्रेशर भी खत्म हो गया है और आलू भी ठंडा हो गया है। कुकर से आलू निकाल लेंगे और उसके छिलके उतारकर उसे हम अच्छे से मैश कर लेंगे।
5. इस मैच के हुए आलू में प्याज, हरी मिर्च,जीरा पाउडर, धनिया पाउडर आमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया का पत्ता, गरम मसाला पाउडर, स्वाद के अनुसार नमक डालकर सभी चीजों को आलू में अच्छे से मिला देंगे। आलू का मसाला रेडी है पराठे में भरने के लिए।
6. अब हमें आटे की लोई तोड़ने है और फिर थोड़ा सा बेलन की मदद से बेल लेना है और दिए के जैसे बना लेना है और एक से दो चम्मच आलू के मसाले भरकर उसे हमें अच्छे से बंद कर देना है जिससे कि आलू बाहर ना निकले।
7. अब हमें जहां भी बेलना है वहां पर थोड़ा सा आटा छिड़क लेना है। लोई में भी उलट-पुलट कर आटा लगा लेना है जिससे की बेलने मे आसानी हो और पराठा अच्छा से बन सके।
8. अब गैस पर तवा रख देना है जब तवा गर्म हो जाएगा, तो सबसे पहले उसमें तेल डालना है।और फिर ऊपर से हम बेला हुआ आलू पराठा डाल देंगे। जब वह एक तरफ से सिक जाएगा तो दूसरी तरफ से भी हम तेल डालकर उसे सेक लेंगे तो इसी तरीके से उलटते पलटते हुए हमें आलू पराठा सेक लेना है।
9. इसी तरीके से सभी पराठे को सेक लेना है। पराठा तैयार है।आप इसे हरी चटनी या रायता के साथ खा सकते हैं। और इसका आनंद ले सकते हैं।
सुझाव:
1. अगर आप चाहते हैं कि आटा से आलू बाहर ना निकले तो उसके लिए आलू के मसाले को ठंडा करके डालना है। आलू का मसाला गरम होने के कारण वह आटे से बाहर निकल जाता है।
2. आलू के पराठे को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें अदरक लहसुन क्रश किया हुआ डाल सकते हैं इससे बहुत ही चटपटा स्वाद आएगा।
3. पराठा को परफेक्ट बनाने के लिए आप पानी के बजाय दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. पराठा को सेकने के लिए भारी तवे का इस्तेमाल करें।

Comments
Post a Comment