शाही पनीर रेसिपी (easy shahi paneer recipe in Hindi)


शाही पनीर रेसिपी (easy shahi paneer recipe in Hindi)

परिचय : शाही पनीर भारत का लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि शाही पनीर को बनाना बहुत ही आसान है।

आप इसे झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह बहुत क्रीमी और हल्की मिठास वाली सब्जी है।

पनीर तो सभी को पसंद होता है। तो आइए शाही पनीर को बनाना शुरू करते हैं।

आवश्यक सामग्री - ingredients for Shahi Paneer Recipe in Hindi

पनीर = 250 ग्राम, क्यूब में कटा हुआ

• प्याज = दो मीडियम साइज की, पेस्ट बना लें

टमाटर = दो मीडियम साइज के प्यूरी बना लें

अदरक लहसुन का पेस्ट = 1 टेबलस्पून

काजू = 15 पीस

हरी मिर्च = दो

फ्रेश दही = 4 टेबलस्पून 

मलाई = चार टेबलस्पून, दूध के ऊपर जमी हुई आप

चाहे तो फ्रेश क्रीम भी ले सकते हैं

काली मिर्च = आठ

छोटी इलायची = 3

ज़ीरा = एक टीस्पून

दालचीनी = दो छोटे टुकड़े

बड़ी इलायची = एक

तेजपत्ता = एक

 नमक = एक टीस्पून

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर = एक टीस्पून

• गरम मसाला पाउडर - आधा टीस्पून

दूध = एक कप

देसी घी = 4 से 5 टेबलस्पून, 

रिफाइंड या फिर बटर भी ले सकते हैं।



शाही पनीर बनाने की विधि: (how to make shahi paneer recipe in hindi)

1. शाही पनीर बनाने के लिए सबसे पहले प्याज़, काजू और हरी मिर्च को पीसकर इसका एक फाइन पेस्ट बना लें। पैन में रिफाइंड तेल को गर्म होने दें रिफाइंड तेल गर्म होने पर इसमें सभी साबुत मसाले डालकर इसको 10 से 15 सेकंड के लिए चलाते हुए भून लें। ताकि सभी गरम मसालों का फ्लेवर हमारे रिफाइंड तेल में अच्छे से आ जाए।
2. अब इसमें प्याज़, काजू और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दे गैस के फ्लेम को मीडियम कर दें। मीडियम आंच पर इसको चलाते हुए लाइट पिंक होने तक फ्राई कर लें मसाले को चलाते रहना जरूरी है क्योंकि अगर हम नहीं चलाएंगे तो काजू नीचे चिपकने लगेंगे।

3. 5 से 7 मिनट प्याज़ को फ्राई करने के बाद अब इसमें अदरक- लहसुन का पेस्ट डालकर चलाते हुए 1 से 2 मिनट फ्राई कर ले। ताकि अदरक और लहसुन का कच्चापन खत्म हो जाए ।

4. अब मसाले में  गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर चलाते हुए मिक्स करें साथ ही टमाटर प्योरी भी डाल दें अब इसको तब तक फ्राई करें जब तक कि टमाटर का सारा पानी खत्म नहीं हो जाता है।

5. गैस की आंच को मीडियम ही रखें मसाले को अच्छे से चलाते हुए भून लें जब टमाटर का सारा पानी खत्म हो जाए और इसमें तेल दिखाई देने लगे तो इसमें दही और मलाई डालकर चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर ले। और थोड़ी देर के लिए इसे भी पका लें।

6. अब इसको से 3 से 4 मिनट तक मीडियम गैस पर पकाएं जब तक कि तेल ऊपर ना दिखाई देने लगे। को लगातार चलाते हुए भून लें।

7. जब मसाले में ऊपर तेल दिखाई देने लगे तो इसमें 4 से 5 टेबल स्पून पानी डाल दें साथ ही पनीर भी ऐड कर दें। पनीर को मसालों के साथ अच्छे से मिक्स करते हुए 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए भून लें जिससे पनीर के अंदर मसालों का टेस्ट अच्छे से आ जाएँ। और शाही पनीर बहुत ही स्वादिष्ट बने।

8. फिर इसमें दूध डाल दें। गैस के फ्लेम को हाई कर दें और दूध में एक ऊबाल आने दे इसको लगातार चलाना है। दूध डालने के बाद ध्यान रखें इसको लगातार चलाते रहना है ऐसा करने से दूध बिल्कुल भी नहीं फटता है।

9.  लोगो की यही शिकायत होती है कि जब भी ग्रेवी में दूध डालते है तो दूध फटने लगता है। दूध डालते समय ध्यान दें कि दूध डालने के बाद इसको लगातार चलाते हुए एक उबाल आने देना है जिससे कि दूध नहीं फटेगा। अब इसे हम 7 से 10 मिनट तक पकने देंगे।

9. इसे हम खोल कर देखेंगे किस शाही पनीर बनकर तैयार है। और इसमें से बहुत ही अच्छी खुशबू आ रही है। देखने में बहुत सुंदर लग रहा है और खाने में तो यह है ही बहुत टेस्टी और बनाने में है बहुत ही आसान। गैस को बंद कर देंगे।और शाही पनीर सर्व करने के लिए है तैयार। इसे आप रोटी,नान और पराठे के साथ खा सकते हैं।
 आप भी इसे एक बार ट्राई जरूर करें क्योंकि इसे बनाना बहुत ही आसान है।

विशेष बाते: 

1. शाही पनीर के लिए आप एकदम बिल्कुल फ्रेश क्रीम या फिर घर पर दूध के ऊपर जमी मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. शाही पनीर के लिए पनीर को कच्चे ही यूज करते हैं। आप चाहे तो पनीर को फ्राई करके डाल सकते हैं।







Comments

Popular posts from this blog

पनीर टिक्का कैसे बनाएं (how to make paneer tikka recipe)

पनीर चिल्ली बनाने का आसान तरीका। (Paneer chilli kaise banate hain)

पनीर भुर्जी बनाने की आसान विधि (how to make paneer bhurji recipe in Hindi):