कढ़ाई पनीर बनाने की आसान विधि: (how to make kadai paneer).


कड़ाई पनीर रेसिपी:   
हेलो दोस्तों नमस्ते आप सभी का स्वागत करती हूं प्रभा की पाकशाला में, आज हम बनाएंगे कढ़ाई पनीर की रेसिपी। कढ़ाई पनीर एक ऐसी डिश है जिसे सभी लोग खाना पसंद करते हैं। यह भारतीय खाने में बहुत ही लोकप्रिय है। इस डिश को लोग बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। तो आइए इस आसान सी रेसिपी को बनाना शुरू करते हैं।



आवश्यक सामग्री:


∆ 300 ग्राम पनीर
∆ हरी मिर्च  3 से 4 कटा हुआ
∆ एक चम्मच अदरक पेस्ट
∆ चार चम्मच दही
∆ काजू पेस्ट चार चम्मच
∆ तीन-चार चम्मच तेल
∆ साबुत जीरा छोटी चम्मच
∆ साबुत धनिया छोटी चम्मच
∆ साबुत गरम मसाला
∆ तेजपत्ता
∆ छोटा चम्मच गरम मसाला
∆ कश्मीरी लाल मिर्च एक चम्मच
∆ एक चम्मच धनिया पाउडर
∆ छोटी चम्मच जीरा पाउडर
∆ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
∆ दो चम्मच कटा हुआ धनिया पत्ता


कढ़ाई पनीर बनाने की आसान विधि:  (how to make kadai paneer). 

1. सबसे पहले कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर ले । गैस का फ्लेम मीडियम रखना है जब तेल गरम हो जाए तो उसमें साबुत जीरा, साबुत धनिया, तेजपत्ता और खड़े मसाले डालकर थोड़ी देर के लिए भुन ले। 

2. जब उसमें से खुशबू आने लगे तब हमें उस में डालने हैं अदरक का पेस्ट, काजू का पेस्ट दोनों को अच्छे से भुन लेना है।

3. जब अदरक का पेस्ट और काजू का पेस्ट अच्छे से पक जाए। तब हमें उस में डालने हैं दही,हल्दी, गरम मसाला,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर,जीरा पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक डालकर सभी चीजों को मिक्स कर लेना है और फिर इसे भी हमें थोड़ी देर के लिए पका लेना है।

4. अब इसमें पनीर और फिर हरी मिर्च को डाल कर अच्छे से मसाले में मिक्स कर लेना है।

5. पनीर और मसाले अब अच्छे से एक दूसरे में मिक्स हो चुके हैं। और पनीर अच्छे से पक गया है मसालों के साथ।

6. कढ़ाई पनीर तैयार है सर्व करने के लिए सर्व करने से पहले कटा हुआ हरा धनिया इसमें डालें और फिर अच्छे से थोड़ा मिला ले।आप इसे रोटी, पराठे और नान के साथ खा सकते हैं।



सुझाव :

1. पनीर को बिना तले डालें तभी आप रेस्टोरेंट जैसा आनंद ले पाएंगे।


2. काजू पेस्ट की जगह आप खसखस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. और ज्यादा क्रीमी टेस्ट के लिए आप ऊपर से फ्रेश क्रीम डाल सकते हैं।







Comments

Popular posts from this blog

पनीर टिक्का कैसे बनाएं (how to make paneer tikka recipe)

पनीर चिल्ली बनाने का आसान तरीका। (Paneer chilli kaise banate hain)

पनीर भुर्जी बनाने की आसान विधि (how to make paneer bhurji recipe in Hindi):